आजमगढ – थाना- महराजगंज द्वारा धर्मान्तरण कराने के 02 आरोपी गिरफ्तार

 

दिनांक 13.08.23 को वादी पंकज मिश्रा पुत्र स्व0 रामजीत मिश्र सा0 महेशपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि शिवशंकरी सादातपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ में 1.अनीता पत्नी आदित्य निवासी महेशपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 2. दिव्या पुत्री आदित्य निवासी महेशपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 3. रवीन्दर पुत्र अज्ञात सा0 मदैनिया थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा गरीब महिलाओं-पुरुषों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा द्वारा मौके से पहुँचकर अभियुक्ता1.अनीता पत्नी आदित्य उम्र 40 वर्ष निवासी महेशपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 2. दिव्या पुत्री आदित्य उम्र 19 वर्ष निवासी महेशपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 255/2023 धारा 504/505(2) भादवि व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्मपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 बनाम अभियुक्त उपरोक्त आदि अभियुक्त उपरोक्त आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरणः-
1.अनीता पत्नी आदित्य उम्र 40 वर्ष निवासी महेशपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
2. दिव्या पुत्री आदित्य उम्र 19 वर्ष निवासी महेशपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरणः- 01 अदद पवित्र बाइबल, 02 अदद पवित्र शास्त्र भजन संहिता की पुस्तक
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 -255/2023 धारा 504/505(2) भादवि व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्मपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-मुकदमा उपरोक्त
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*1-थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
2-का0 सागर कुमार थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
3-का0 आशुतोष वर्मा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़