थाना जहानागंज 06 घण्टे के अन्दर चोरी गये मंगलसूत्र के साथ 02 अभियुक्ता गिरफ्तार
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक 14.08.2023 को 08.00 बजे वादिनी विद्या चौहान पत्नी हरिवंश चौहान ग्राम जिगरसण्डी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादिनी के गले से मंगल सूत्र अज्ञात 02 महिलाओं द्वारा पतालपुरी मंदिर अनेई मे जल चढ़ाते समय चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 357/23 धारा 379 भादवि बनाम 02 महिला अज्ञात पंजीकृत किया गया। उ0नि0 सीताराम व उ0नि0 राजेश यादव मय हमराह द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वादिनी को साथ में लेकर वादिनी द्वारा बताये गये स्थानों पर जाँच-पड़ताल शुरू किया गया। तलाश करते करते पोखरे के किनारे बैठी दो महिलाओं की तरफ वादिनी द्वारा इशारा करके बताय गया। जिससे दोनों महिलाओं को समय करीब 14.00 बजे हिरासत में लेकर पूँछताछ किया गया तो दोनों ने अपना नाम 1.आशा देवी पत्नी सुनील ग्राम पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र 40 वर्ष 2. पूजा पत्नी जैकी पता ग्राम पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र 22 वर्ष बताया और वादिनी के मगंलसूत्र चोरी करने की बात को स्वीकार किया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्ता का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरणः-
1.आशा देवी पत्नी सुनील ग्राम पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र 40 वर्ष
2. पूजा पत्नी जैकी पता ग्राम पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र 22 वर्ष
बरामदगी का विवरणः- एक अदद मंगलसुत्र पीली धातु
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0 357/23 धारा 379/411 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ़
अपराधिक इतिहास—
आशा देवी पत्नी सुनील ग्राम पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र 40 वर्ष
मु0अ0सं0 85/2014 धारा 356,376,379,411,417,420 भादवि थाना देवगाँव आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1.उ0नि0 सीताराम थाना जाहनागंज जनपद आजमगढ़
2.उ0नि0 श्री राजेश यादव थाना जाहनागंज जनपद आजमगढ़
3.का0 अनिल कुमार थाना जाहनागंज जनपद आजमगढ़
4.का0 शुभम सिंह थाना जाहनागंज जनपद आजमगढ़
5.म0का0 शिखा तिवारी थाना जाहनागंज जनपद आजमगढ़