लखनऊ:पुनर्निर्माण एवं अन्य ग्रामीण मार्गों के 07 चालू कार्यों हेतु 05 करोड़ 64 लाख 79 हजार रूपये की धनराशि

की गयी अवमुक्त।

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)

लखनऊ: 18 अगस्त, 2023

उ0प्र0 सरकार द्वारा कृषि विपणन सुविधाओं हेतु राजस्व ग्राम/बसावटों को पक्के सम्पर्क मार्गों जोड़ने हेतु ग्रामीण सम्पर्क मार्गों का मिसिंग लिंक/नवनिर्माण/पुनर्निर्माण एवं अन्य ग्रामीण मार्गों के योजनान्तर्गत जनपद बस्ती व गाजीपुर के 02-02 तथा बहराइच, सोनभद्र व लखनऊ के 01-01 चालू कार्यों हेतु रू0 05 करोड़ 64 लाख 79 हजार की धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 07 कार्यों में जनपद बस्ती में भितेहरा से सोनबरसा होते हुये थुम्हुवा पाण्डेय सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु रू0 01 करोड़ 25 लाख 75 हजार, फतेहपुर मैनी से कडजनहा कुड़िया बाजार मार्ग के निर्माण कार्य हेतु रू0 01 करोड़ 36 लाख 24 हजार, जनपद गाजीपुर में मिरनापुर खनपुर सम्पर्क मार्ग से पाल बस्ती तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु रू0 67 लाख 04 हजार व एन0एच0-29 कि0मी0 103 से बिजवन होते हुए कबीरपुर सम्पर्क मार्ग को निर्माण कार्य (1920ए) हेतु रू0 33 लाख 13 हजार, जनपद बहराइच में बहराइच-कटाई घाट मार्ग अन्य जिला मार्ग के कि0मी0-3 से रूकमनापुर सम्पर्क मार्ग हेतु रू0 01 करोड़ 61 लाख 39 हजार जनपद सोनभद्र में चोपन कोटा कोन खरौदी अन्य जिला मार्ग के कि0मी0-24 से दायें निकली निगाई सम्पर्क मार्ग के कि0मी0-3 से बाएं निकली माईधिया सम्पर्क मार्ग से कुसियाराटोला सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य हेतु रू0 25 लाख 04 हजार तथा जनपद लखनऊ में बिरूरा से सरथुआ तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु रू0 16 लाख 20 हजार की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है।
जारी शासनादेश में निर्देश दिये गये हैं कि सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा आवंटित धनराशि का व्यय अंकित परियोजना पर ही मानक व विशिष्टियों के अनुरूप किया जाय तथा अन्य किसी मद में न किया जाय। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये हैं कि निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापरक पूर्ण कराते हुये उपयोगिता प्रमाण-पत्र एवं फोटोग्राफ्स शासन को उपलब्ध कराया जाय।