आजमगढ़ : बरदह पुलिस ने छेड़खानी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना- बरदह पुलिस ने छेड़खानी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास-
दिनांक 17/08/23 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त सचिन सरोज S/O अमरनाथ सरोज ग्राम पुरसुड़ी, पो0 उदियावां, थाना- बरदह , जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ छेड़खानी व जोर जबरजस्ती किया गया तथा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दिया गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 340/23 धारा 354/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण-
दिनांक 18/08/23 को उ0नि0 सीताराम यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सचिन सरोज S/O अमरनाथ सरोज ग्राम पुरसुड़ी, पो0 उदियावां, थाना- बरदह , जनपद आजमगढ़ को उसके घर ग्राम पुरसुड़ी से समय 06.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
सचिन सरोज S/O अमरनाथ सरोज ग्राम पुरसुड़ी, पो0 उदियावां, थाना- बरदह , जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 340/23 धारा 354/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना बरदह, आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 340/23 धारा 354/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना बरदह, आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. उ0नि0 सीताराम यादव थाना बरदह, आजमगढ़
2. का0 पंकज यादव थाना बरदह, आजमगढ़