लखनऊ : उ प्र लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इन एजेंडों पर हुई चर्चा , जानिए क्या है ख़ास

प्रेस नोट-
उ प्र लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पूर्व निर्धारित तिथि 20 अगस्त 2023 को संघ के प्रधान कार्यालय आलमबाग लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्री राम मूरत यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत लेखपाल संघ की प्रार्थना से हुई । बैठक का एजेण्डा/ विषय बताते हुए प्रदेश महामंत्री श्री विनोद कश्यप ने कहा कि एग्री स्टैक /ई पडताल योजना का कार्यक्रम वर्तमान में कार्यों की अधिकता को देखते हुए किया जाना सम्भव नहीं है। स्वामित्व योजना, खसरा पडताल, रीयल टाइम खतौनी जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश के समस्त जनपदों से आए जिलाध्यक्ष जिलामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा जनपदों में आ रही समस्याओं को सभा में रखा गया। किसान सम्मान निधि, विरासत अभियान, कब्जा हटाओ अभियान, स्वामित्व योजना आदि का कार्य चल रहा है। इन योजनाओं के संचालक में अन्य विभागो का सहयोग न मिलना, एप्लीकेशन का ढंग से काम‌ न करना आदि समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। अन्त में बैठक को सम्बोधित करते हुए उ प्र लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम‌ मूरत यादव द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग की एग्री स्टैक योजना का क्रियान्वयन लेखपालों की भारी कमी के कारण किया जाना सम्भव नहीं है। वर्तमान में प्रदेश में आधे से अधिक लेखपालों के पद रिक्त हैं, जिसके कारण एक – एक लेखपाल पर दो से तीन लेखपाल क्षेत्रों का कार्य बोझ है। इसी बीच खसरे की पडताल और रीयल टाइम खतौनी बनाने का काम चल रहा है। पंचायत विभाग की स्वामित्व योजना का काम‌ भी अकेले लेखपाल करने को बाध्य है। सरकार द्वारा दिए गये मोबाइल फोन की वैलिडिटी समाप्त हो चुकी है।कोई मोबाइल वर्तमान में कार्य नहीं कर रहा है। इसलिए प्रदेश के समस्त लेखपालों द्वारा उक्त मोबाइल को वापस तहसीलदार कार्यालयों में जमा करवा दिए गये हैं। चकबंदी विभाग के लेखपालों को राजस्व विभाग में चोर दरवाजे से विलय करने के प्रयास का पुरजोर विरोध किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उ प्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मा अध्यक्ष जी अनुरोध किया गया कि 8085 लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र सम्पन्न कराया जाए। उ प्र के विभिन्न जनपदों में कार्यरत 2016 बैच के लेखपालों के अन्तर्मण्डलीय स्थानान्तरण को गम्भीर मुद्दा बताते हुए शीघ्र ही इस पर कार्यवाही कराने का प्रयास किया जाएगा, अन्यथा कि स्थिति में कडा कदम भी उठाया जाएगा। सरकारी कार्य करने के कारण धारा १५६ (३) के अन्तर्गत लेखपालों पर मुकदमे किए जा रहे हैं, इस सम्बन्ध में मा राजस्व परिषद में क ई बार बात रखी गयी । मा परिषद द्वारा जिलाधिकारियो का पत्र भी लिखा गया , इसके उपरांत भी इस पर रोक नहीं लग रही है। पुनः शासन को इस सम्बन्ध में अवगत कराया जाएगा। प्रदेश के लगभग 1200 से अधिक लेखपालों के राजस्व निरीक्षक पदों पर प्रोन्नत होने पर सबको बधाई देते हुए प्रदेश से आए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष( प) जोन सुदेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वी जोन, राम पूजन राम, प्रदेश उपाध्यक्ष (मध्य ) जोन भूपेन्द्र सिंह, संगठन मंत्री पूर्वी जोन धनन्जय श्रीवास्तव, संगठन मंत्री मध्य जोन मनोज त्रिपाठी, संगठन मंत्री प जोन नीरज राठौर, कोषाध्यक्ष शमशेर सिंह, व प्रदेश आडीटर मनीष पाठक , प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमकार नाथ तिवारी ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए समस्याओं और समाधान पर प्रकाश डाला। प्रदेश के समस्त मण्डलों के खण्ड मंत्री, समस्त मीडिया प्रभारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
जारीकर्ता
ओमकार नाथ तिवारी प्रदेश मीडिया प्रभारी।