आजमगढ़ : चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण चोरी गये सामान के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- मेंहनगर
चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण चोरी गये सामान के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटनाएं –
➡ वादी मुकदमा सुनील कुमार यादव उर्फ बबलु यादव पुत्र कवलधारी यादव ग्राम देवइत थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दिया गया था कि मेरे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान देवइत से दिनांक 15.03.2023 की रात्रि मे दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात लोगो ने चोरी कर लिया है। जिसमें 7000 हजार रूपया नगद, रजिस्टर, चेकबुक, पासबुक, व अन्य जरूरी कागजात, ट्रैक्टर की 02 बैटरी, 02 टूल्लू पम्प, के साथ अन्य सामान चोरी कर लिये है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 114/23 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
➡ वादी मुकदमा हरिश्चन्द्र यादव S/O स्व0 जगरनाथ यादव ग्राम बसिला थाना मेहनगर जनपद आजमगढ द्वारा सूचना दिया गया कि कम्पोजिट विद्यालय गद्दीपुर थाना मेहनगर से दिनांक 18-08-2023 की रात्रि मे विद्यालय की रसोई घर का ताला तोडकर अज्ञात चोर द्वारा एक सिलेण्डर और एक चूल्हा चोरी कर लिया गया है के सम्बन्ध में मु.अ.सं. 366/23 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
➡ वादि मुकदमा लालमनि यादव पुत्र रामसूरत ग्रा0 गहुनी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दिया गया कि मेरे घर के पास से गन्ना पेरने की मशीन (कल) दिनांक 22.8.2023 की रात्रि में अज्ञात लोगो ने चुरा लिया। जिसके सम्बन्ध में मु.अ.सं. 371/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
➡ उपरोक्त मुकदमो में अभियुक्तो 1.गुड्डु पासवान पुत्र हवलदार पासवान निवासी वार्ड नं. 4 लोहियानगर थाना मेंहनगर आजमगढ़, 2.नगीना पासवान पुत्र फौजदार पासवान निवासी वार्ड नं. 4 लोहियानगर थाना मेंहनगर आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 25.08.2023 को उ0नि0 शिव कुमार यादव, उ0नि0 राम अवध यादव, उ0नि0 ओम प्रकाश नरायन सिंह मय हमराह द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर उपरोक्त मुकदमों में प्रकाश में आये अभियुक्त 1.गुड्डु पासवान पुत्र हवलदार पासवान निवासी वार्ड नं. 4 लोहियानगर थाना मेंहनगर आजमगढ़, 2.नगीना पासवान पुत्र फौजदार पासवान निवासी वार्ड नं. 4 लोहियानगर थाना मेंहनगर आजमगढ़ को रामजानकी पोखरा कस्बा मेंहनगर से समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तो के पास सें चरखी का 03 बेलन, पायदान, पनारा, 01 सिलेण्डर, 01 बैटरी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.गुड्डु पासवान पुत्र हवलदार पासवान निवासी वार्ड नं. 4 लोहियानगर थाना मेंहनगर आजमगढ़।
2.नगीना पासवान पुत्र फौजदार पासवान निवासी वार्ड नं. 4 लोहियानगर थाना मेंहनगर आजमगढ़।
बरामदगी का विवरणः- चरखी का 03 बेलन, पायदान, पनारा, 01 सिलेण्डर, 01 बैटरी
पंजीकृत अभियोग- 1.मु.अ.सं. 114/23 धारा 457/380 भादवि थाना मेंहनगर, आजमगढ़
2.मु.अ.सं. 366/23 धारा 457/380भादवि थाना मेंहनगर, आजमगढ़
3.मु.अ.सं. 371/23 धारा 379 भा0द0वि0 थाना मेंहनगर आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – उ0नि0 शिव कुमार यादव, उ0नि0 राम अवध यादव, उ0नि0 ओम प्रकाश, नरायन सिंह, का0 अभिषेक कुमार यादव, का0 अरविन्द तिवारी, का0 वसीम अकरम थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़।