चन्दौली : पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गैंगस्टर एक्ट के 03 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस नोट- दिनांक 26/08/2023
🔹 अपराधियों/अराजकतत्वों के विरुद्ध चन्दौली पुलिस की कार्रवाई।
🔹 वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार चलाया जा रहा अभियान।
🔹 संगठित/पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही गैंगस्टर की कार्रवाई।
🔹 थाना इलिया व शहाबगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गैंगस्टर एक्ट के 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
🔹 गिरफ्तार तीनों अभियुक्त चलाते हैं गोतस्करी का गिरोह।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में थाना इलिया तथा थाना शहाबगंज की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 26.08.2023 को थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 101/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक इलिया द्वारा की जा रही है, के क्रम में अभियोग से संम्बन्धित अभियुक्तगण 1. रेशाद साह 2. जामवंत 3. अनिल राम को मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त जामवंत के घर के पास से समय 12.05 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. रेशाद साह पुत्र स्व0 नवी रसुल
2. जामवंत पुत्र राम सगुन
3. अनिल राम पुत्र स्व श्याम नरायण
समस्त निवासी ग्राम सवैया महलवार थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र विक्रम सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली।
2. थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान अली बेग थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली।
3. उ0नि0 देवेन्द्र कुमार साहू थाना इलिया जनपद चन्दौली।
4. उ0नि0 आनन्द कुमार प्रजापति थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली।
5. उ0नि0 अनिल कुमार थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली।
6. का0 रोहित कुमार थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली।