लखनऊ:उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग को फाइनेंस कैटेगिरी के तहत स्टार ऑफ गवर्नेंस स्कोच पुरस्कार से सम्मानित किया गया
न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)
लखनऊ: 26 अगस्त, 2023
प्रदेश की राज्य कर आयुक्त मिनिस्ती एस0 ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिल्ली में उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग को फाइनेंस कैटेगिरी के तहत स्टार ऑफ गवर्नेंस स्कोच पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए राज्य कर विभाग का प्रतिनिधित्व करने पर सम्मानित महसूस करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
राज्य कर आयुक्त ने दूरदर्शी मुख्यमंत्री और प्रेरणादायक अपर मुख्य सचिव, नितिन रमेश गोकर्ण को उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया है।