प्रयागराज : जैनब फातिमा की जमानत अर्जी से मचा हड़ंकप, CCTV में नजर आई उए चौकाने वाली तस्वीर 

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की मोस्ट वांटेड पत्नी जैनब फातिमा की अग्रिम जमानत अर्जी से सरकारी अमले में हड़कंप मच गया है। यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीमें जैनब फातिमा को तलाश कर रही हैं। पता चला है कि उसने करीब दो हफ्ते पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट के आइडेंटिफिकेशन सेंटर में फोटो खिंचवाई थी। बता दें कि अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल करने के लिए आइडेंटिफिकेशन सेंटर में याचिकाकर्ता का फोटो खिंचवाना जरूरी होता है।
जैनब की तरफ से अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल किए जाने का पता चलने पर पुलिस ने आइडेंटिफिकेशन सेंटर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सीसीटीवी कैमरे में बुर्का पहने हुए तीन संदिग्ध महिलाएं नजर आईं। एक महिला का हुलिया जैनब फातिमा से मिलता जुलता नजर आया। पुलिस को शक है कि महिला जैनब फातिमा है और उसने आइडेंटिफिकेशन सेंटर पहुंचकर अग्रिम जमानत के लिए फोटो खिंचवाई थी। सीसीटीवी फुटेज करीब दो हफ्ते पुराना बताया जा रहा है।