आजमगढ़ : चोरी की घटना का खुलासा,चोरी गये मोटर साईकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना तहबरपुर
चोरी की घटना का अनावरण,चोरी गये मोटर साईकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक- 03.09.2023 को संतोष कुमार यादव पुत्र श्री हरिलाल यादव ग्राम सिकन्दरपुर थाना तहबरपुर, आजमगढ़ के लिखित तहरीर के आधार पर लगभग 18.00 बजे अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी की मोटर साइकिल वाहन संख्या UP50CL2906 स्पेण्डर प्लस को ओहनी नारा के पास सर्विस लेने के किनारे से चुरा ले गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 174/2023 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात व्यक्ति नाम व पता अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री उमाकान्त शुक्ल की जा रही है। दिनांक 04.09.2023 को मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त रणवीर मौर्य पुत्र श्री रविन्द मौर्य ग्राम रसुलपुर बरवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त को वाहन सख्या UP50CL2906 स्पेण्डर प्लस व एक अदद मोबाईल ओप्पो माडल CPH2387 के साथ गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा0द0वि की बढ़ोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 04.09.2023 को उ0नि0 उमाकान्त शुक्ल मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान बनहरा वार्डर पर एक व्यक्ति एक मोटर साइकिल तेज रफ्तार से बनहरा चौराहा के तरफ से तमसा नदी पुल की तरफ आ रहा था की अचानक पुलिस बल को देख कर मुड कर भागना चाहा की मोटरसाइकिल फिसल गयी जिसे मौके पर पकड लिया गया । पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम रणवीर मौर्य S/O श्री रविन्द मौर्य R/O रसुलपुर बरवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ बताया तथा उसके कब्जे से एक मोबाईल ओप्पो तथा मोटर साइकिल UP 50 CL 2906 स्प्लेन्डर प्लस के कागजात तलब किया गया तो नही दिखा सका मोटर साइकिल के नम्बर UP 50 CL 2906 से सम्बन्ध मे जानकारी की गयी तो मोटर साईकिल उपरोक्त थाना हाजा पर मु0अ0सं0 147/23 धारा 379 IPC से सम्बन्धित पायी गयी पूरा इत्मिनान हो जाने पर मोटर साइकिल को नियमानुसार कब्जा पुलिस एवं पकडे गये व्यक्ति को कारण गिरफ्तारी बताते हुये समय करीब 12.00 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित वाहन संख्या UP 50 CL 2906 के बरामदगी के आधार पर धारा 411 IPC की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त- 1. रणवीर मौर्य पुत्र श्री रविन्द मौर्य ग्राम रसुलपुर बरवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0 174/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना तहबरपुर आजमगढ़ ।
बरामदगी- 01 अदद मोबाईल ओप्पो, 01 मोटर साइकिल नं0 UP 50 CL 2906
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः- *
1. उ0नि0 उमाकान्त शुक्ल मय हमराह थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ ।