लखनऊ:सरयू नहर परियोजना के अन्तर्गत जनपद बस्ती में स्थित नगर राजवहा प्रणाली पर अवशेष कुलाबों के निर्माण हेतु 60 लाख रूपये स्वीकृति

सरयू नहर परियोजना के अन्तर्गत जनपद बस्ती में स्थित नगर राजवहा प्रणाली पर अवशेष कुलाबों के निर्माण हेतु 60 लाख रूपये स्वीकृति।

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)

लखनऊ: 04 सितम्बर, 2023
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरयू नहर परियोजना के अन्तर्गत जनपद बस्ती में स्थित नगर राजवहा प्रणाली पर अवशेष कुलाबों के निर्माण हेतु 60 लाख रुपए धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया हैं।
जारी शासनादेश में यह निर्देश दिए गए हैं कि मात्राओं को निर्माण के समय सुनिश्चित किए जाने का पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था/विभाग का होगा। परियोजना का निर्माण कर ससमय पूर्ण करा लिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की अनियमितता
के लिए इसका समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा। विभाग द्वारा नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां पर्यावरण क्लीयरेंस सक्षमस्तर से प्राप्त करके निर्माण का प्रारंभ कराया जायेगा।