नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है। हालांकि, बैंक खुले हैं और कामकाज हो रहे हैं लेकिन आज के जमाने में आप तकनीक की मदद से बैंकिंग से जुड़े कई काम घर बैठे कर सकते हैं। इनमें से एक काम है, खाते में जमा बैलेंस का पता लगाना। अगर आप SBI ग्राहक हैं तो इन तरीके से अपने अकाउंट का बैलेंस पता लगा सकते हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए अक्सर नए तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराते रहता है। ऐसे में आप मैसेज, SBI Yono App, इंटरनेट बैंकिंग और SBI Quick जैसी सुविधाओं के जरिए अकाउंट बैलेंस पता कर सकते हैं।
1. Missed Call के जरिए
अगर आप अपने SBI खाते में जमा राशि पता लगाना चाहते हैं तो 09223766666 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। मिस्ड कॉल देने के कुछ मिनटों के भीतर बैंक मैसेज के जरिए आपके अकाउंट में जमा राशि की जानकारी आपको देता है। यहां याद रखने वाली बात यह है कि आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर से दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।
2. SMS के जरिए
आप अगर SMS के जरिए अकाउंट बैलेंस जानना चाह रहे हैं तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक मैसेज करना होगा। इसके लिए आप अपने Write Message Box में जाएं और ‘BAL’ लिखकर 09223766666 पर भेज दें। आपको बैंक की ओर से मैसेज आ जाएगा, जिसमें आपके अकाउंट में जमा राशि की जानकारी होगी।
3. SBI Net Banking के माध्यम से
अगर आप नेटबैंकिंग यूज करते हैं तो SBI के नेट बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाते हुए भी अपना बैलेंस पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको Check Account Summary में जाना होगा।
4. SBI Mobile Banking का ले सकते हैं सहारा
आप SBI की मोबाइल बैंकिंग के जरिए भी अकाउंट में जमा राशि का पता लगा सकते हैं।
5. SBI Yono App से भी मालूम चल जाएगा बैलेंस
इसके लिए आपको SBI के Yono App पर लॉग-इन करना होगा। यहां आप अकाउंट को सेलेक्ट करके अपना अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं।