प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांकः-12.09.2023
थाना दुबहड जनपद बलिया पुलिस द्वारा एक चार पहिया वाहन स्कोर्पियो से 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 103.68 लीटर बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री एस0 आनन्द के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल निर्देशन में थाना दुबहड़ पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र मय हमराही फोर्स द्वारा मुखवीर की सूचना पर बलिया से बिहार जाते समय नंगवा वंधे पर समय करीब 12.45 बजे को अज्ञात अभियुक्त चालक द्वारा चार पहिया वाहन स्कोर्पियो न0 DL6CL 0101 से तस्करी हेतु 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (8 PM फ्रूटी पैक) कुल मात्रा 103.68 लीटर को ले जाते समय बरामद किया गया मौके से स्कोर्पियो सवार अज्ञात अभियुक्त गाड़ी छोड़कर फरार हो गया जिसके सम्बन्ध में थाना दुबहड पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0स0- 149/23 धारा 60(1) क आबकारी अधिनियम थाना दुबहड बलिया ।
बरामदगी का विवरण-
1. 12 पेटी (8 PM फ्रूटी पैक) कुल मात्रा 103.68 लीटर
2. अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन स्कार्पियो न0 DL6CL0101
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री राजेश कुमार मिश्रा थाना दुबहड़ बलिया मय फोर्स
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस