आजमगढ़ : तहबरपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना तहबरपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना- दिनांक 08.09.2023 को वादी मुकदमा श्यानरायन सरोज पुत्र स्व0 विन्दर सरोज ग्राम बसही जरमजेपुर, थाना तहबरपुर जिला आजमगढ़ द्वारा शिकायत किया गया था कि मेरे छोटे भाई व उसकी पत्नी तथा उसके लड़के द्वारा वादी के बड़े भाई राजनरायन सरोज को घर के बटवारे को लेकर लाठी डण्डा से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल आजमगढ़ में मृत्यु हो गयी जिसके आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 177/2023 धारा 304 भादवि बनाम 1.नरायन पुत्र स्व0 विन्दर, 2.सुनीता पत्नी नरायन, 3.साहिल पुत्र नरायन वासीगण बसही जरमजेपुर, पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र थाना तहबरपुर, आजमगढ़ द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरणः- आज दिनांक 14.09.2023 को थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तो 1- नरायन सरोज पुत्र स्व0 विन्दर सरोज 2- सुनीता सरोज पत्नी नरायन सरोज ग्राम बसही जरमजेपुर, थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ को सोफीपुर चौराहे से समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तों की निशादेही पर आलाकत्ल एक बास का टुकड़ा, एक लकड़ी का बेत, एक पतला बास का डण्डा बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 177/2023 धारा 304 भादवि0 थाना तहबरपुर
आपराधिक इतिहासः-
नरायन सरोज पुत्र स्व0 विन्दर सरोज निवासी बसही जरमजेपुर, थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
1. मु0अ0सं0 177/2023 धारा 304 भादवि थाना तहबरपुर, आजगमढ़
2. मु0अ0सं0 88/2022 धारा 323,354 भादवि थाना तहबरपुर, आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 89/2022 धारा 323,504,506 भादवि थाना तहबरपुर, आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 155/2022 धारा 323,325,504,506 भादवि थाना तहबरपुर, आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1.नरायन सरोज पुत्र स्व0 विन्दर सरोज
2.सुनीता सरोज पत्नी नरायन सरोज निवासी बसही जरमजेपुर, थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र
2. का0 पंचदेव यादव
3. का0 अरविन्द कुमार थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।