आजमगढ़, चोरी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, 04 मोबाइल फोन बरामद

प्रेस-विज्ञप्ति
थाना मुबारकपुर
चोरी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, 04 मोबाइल फोन बरामद
दिनांक 18.09.2023 को उ0नि0 अजीत कुमार चौधरी मय हमराह द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान सबा हास्पिटल के पास से सस्ते दाम में मोबाईल बेच रहे संदिग्ध व्यक्ति हसन रजा उर्फ पठान पुत्र अंसार अहमद निवासी पुराख्वाजा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को समय करिब 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 04 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुये जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 458/2023 धारा 411/413/414 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मुन्नालाल द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- हसन रजा उर्फ पठान पुत्र अंसार अहमद निवासी पुराख्वाजा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ।
बरामदगीः- चोरी के 04 मोबाइल फोन
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 458/2023 धारा 411/413/414 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ।
आपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0सं0 121/2019 धारा 379/411 भादवि थाना जीआरपी जौनपुर
2- मु0अ0सं0 123/2019 धारा 379/411 भादवि थाना जीआरपी जौनपुर
3- मु0अ0सं0 138/2019 धारा 21/8 आर्म्स एक्ट थाना जीआरपी जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 अजीत कुमार चौधरी
हे0का0 सुधीर कुमार
का0 सद्दाम हुसैन अंसारी, का0 सोनू यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ