थाना अतरौलिया
अवैध असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 20.10.23 को व0उ0नि0 प्रभात चन्द पाठक मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान भवानीपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति हर्ष उर्फ प्रखर सिंह पुत्र परमहंश सिंह ग्राम भगतपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को एक अदद पिस्टल देशी .32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर के साथ समय 2.30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 340/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 340/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अतरौलिया आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त– हर्ष उर्फ प्रखर सिंह पुत्र परमहंश सिंह ग्राम भगतपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 171/20 धारा 392/427 IPC थाना जहाँगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर
2. मु0अ0सं0 172/20 धारा 307/419/420 IPC थाना जहाँगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर
3. मु0अ0सं0 173/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहाँगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर
बरामदगी – एक अदद पिस्टल देशी .32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1. व0उ0नि0 प्रभात चन्द पाठक 2. हे0का0 मनोज तिवारी 3. का0 दीपक यादव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़