-भदोही : मिशन शक्ति फेज-04 के तहत महिला सशक्तिकरण, महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
जनपद -भदोही
दिनांक-21.10.2023
◆मिशन शक्ति फेज-04 के तहत महिला सशक्तिकरण, महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
◆महिलाओं/बालिकाओं के लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने हेतु जिला व तहसील स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
◆श्रीमान् जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा केएनपीजी कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं, आशा बहूओं व अन्य उपस्थित महिला शक्ति को किया गया जागरूक/सशक्त
◆विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया गया सशक्त
◆महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ एक “शक्ति दीदी” के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का किया जा रहा प्रयास
◆ग्रामीण महिलाओं के साथ बेहतर/निरंतर संवाद हेतु व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़ रही हैं “शक्ति दीदी”
◆समस्या कोई भी हो कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं “शक्ति दीदी” से निःसंकोच कर सकती हैं बात
◆शासन-प्रशासन महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान व उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु है प्रतिबद्ध
“मिशन शक्ति फेज-04″ अभियान के अंतर्गत महिलाओं/बच्चियों के स्वावलंबन, सशक्तिकरण व जागरूकता हेतु प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक-21.10.2023 को महिलाओं/बालिकाओं के लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने हेतु जिला व तहसील स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री गौरांग राठी, जिलाधिकारी भदोही व डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा के.एन.पी.जी. कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं, आशा बहूओं व अन्य उपस्थित महिला शक्ति को जागरूक/सशक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-4 के तहत नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बरों जैसे-1090,112,1076,1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना व सेल्फ हेल्प ग्रुप आदि के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।
जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल के आयोजन किया जा रहा है। अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पड़ेगा अपितु “शक्ति दीदी” नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं के साथ बेहतर/निरंतर संवाद हेतु “शक्ति दीदी” व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़ रही हैं। समस्या कोई भी हो कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं “शक्ति दीदी” से निसंकोच बात कर सकती हैं। महिलाओं के विभिन्न समस्याओं जैसे- विधवा पेंशन या कोई शोहदा किसी को परेशान कर रहा हो या एफ आई आर की कॉपी मिलने में दिक्कत हो यह सब चीजों का समाधान तुरंत प्रार्थना पत्र के साथ करा सकती हैं एवं f.i.r. की प्रति थाने से प्राप्त कर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर