आजमगढ़ : थाना- कोतवाली द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास –
थाना कंधरापुर क्षेत्र की एक महिला ने थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक- 03.11.2023 को विपक्षी अनुज यादव पुत्र मूलचन्द्र निवासी कपसा पोस्ट चेवता थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है, के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 635/23 धारा 366 भादवि पंजीकृत किया गया। विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक- 12.11.2023 को उ0नि0 अतीक अहमद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनुज यादव पुत्र मूलचन्द्र निवासी कपसा पोस्ट चेवता थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष को जुनैदगंज चौराहे से समय 10.10 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 635/23 धारा 366 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1 अनुज यादव पुत्र मूलचन्द्र निवासी कपसा पोस्ट चेवता थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. उ0नि0 अतीक अहमद,कां0 घनश्याम यादव, कां0 अंकुर कुमार गौड़ थाना कोतवाली आजमगढ़