आजमगढ़ : अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना –मेंहनाजपुर
अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
आज दिनांक 20.11.23 को उ0नि0 कलामुद्दीन मय हमराह थाना हाजा से ग्राम डण्डवल की तरफ जा रहे थे कि बरवां मोड़ के पास सामने से आता हुआ एक व्यक्ति पुलिस की मोटरसाईकील को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा जिसे शक होने पर दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम राकेश उर्फ भरकुश राजभर पुत्र स्व0 बेचई राजभर निवासी ग्राम बरवां थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष बताया जिसके पास से 01 तमन्चा .12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद हुआ जिसे समय करीब 04.45 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 238/23 धारा 3/25 A Act पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:- राकेश उर्फ भरकुश राजभर पुत्र स्व0 बेचई राजभर निवासी ग्राम बरवां थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग– मु0अ0सं0 238/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
विवरण बरामदगी- 01 तमन्चा .12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .12 बोर
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 63/93 धारा 457/380 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 100/2000 धारा 380 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 158/04 धारा 380/511 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 निल/08 धारा 41/411 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 160/08 धारा 110 सीआरपीसी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
6. मु0अ0सं0 212/09 धारा 110 सीआरपीसी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
7. मु0अ0सं0 233/10 धारा 110 सीआरपीसी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
8. मु0अ0सं0 102/15 धारा 3 / 4 गुंडा अधि0 थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
9. मु0अ0सं0 192/13 धारा 394 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
10. मु0अ0सं0 122/11 धारा 396 भादवि थाना खांनपुर जनपद गाजीपुर
11. मु0अ0सं0 177/11 धारा 307 भादवि थाना खांनपुर जनपद गाजीपुर
12. मु0अ0सं0 354/11 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना खांनपुर जनपद गाजीपुर
13. मु0अ0सं0 160/14 धारा 356 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
14. मु0अ0सं0 निल/18 धारा 110ए सीआरपीसी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
15. मु0अ0सं0 01/18 धारा 41,411.414 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1. उ0नि0 कलामुद्दीन थाना मेहनाजपुर ,आजमगढ़।
2. हे0का0 राजकुमार यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
3. का0 जयप्रकाश प्रजापति थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।