त्वरित आर्थिक विकास योनजा के अन्तर्गत सिद्धार्थनगर हेतु 141.58 लाख रूपये मंजूर।
लखनऊ: 08 दिसम्बर, 2023
प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद सिद्धार्थनगर में खैराटी से पतिला मार्ग पर लेपन कार्य हेतु 141.58 लाख रूपये मंजूर किये है। मंजूर की गयी धनराशि जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के निवर्तन पर रखी गयी है।
नियोजन विभाग ने इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये है। आदेशानुसार मंजूर की गयी धनराशि नियमानुसार संबंधित जनपद के जिला अर्थ वं संख्याधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करी दी जायेगी। योजना के लिये स्वीकृत धनराशि ब्याज अर्जित करने के उद्देश्य से आहरित कर बैंक/डाकघर में नहीं रखी जायेगी। यह धनराशि आवश्यकतानुसार आहरित कर व्यय की जायेगी और तद्नुसार कार्यदायी संस्था को धनराशि अवमुक्त की जायेगी।