प्रेस नोट
आजमगढ़ 15 दिसम्बर– जनपद-आजमगढ़ में पशु पालन विभाग आजमगढ़ द्वारा आज खुरपका-मुँहपका (एफ०एम०डी०) तृतीय चरण टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया। जनपद में टीकाकरण हेतु कुल 64 टीम बनाया गया है। टीका निःशुल्क पशुपालक के द्वार पर जाकर टीम द्वारा सभी पशुओं को लगाया जायेगा। जनपद में कुल एफ०एम०डी० टीकाकरण का लक्ष्य-886601 खुराक निर्धारित किया गया है। टीकाकरण का कार्य 45 दिनों तक लगातार किया जायेगा। यह टीका चार माह से कम उम्र के पशुओं तथा 8 माह से ऊपर गर्भित मादा पशुओं में नहीं लगेगा।
प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आजमगढ़ डा० जे०पी० सिंह के द्वारा अभियान की शुरूआत करते हुए समस्त पशुपालकों से एफ०एम०डी० टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा किया है।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-15.12.2023——–





