थाना- तहबरपुर
चोरी की घटना का अनावरण; चोरी गये सामान के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना- दिनांक 17.12.2023 को वादी मुकदमा संदीप राय पुत्र सुरेन्द्र प्रकाश राय ग्रा0 जिगिना करमनपुर थाना तहबरपुर जिला आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अज्ञात चोरो ने वादी के ट्यूबेल का ताला तोड़कर दो हार्स पावर की मोटर चुरा ले गये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 249/2023 धारा 457/280 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
➡ दिनांक- 11.01.2024 को वादी मुकदमा धर्मेन्द्र यादव पुत्र सुबाष यादव ग्राम ददरा पोस्ट टीकापुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ ने थाना तहबरपुर पर लिखित तहरीर दिया कि वादी के भतीजे की साईकिल डिसेन्ट कोचिंग इस्ट्रिटयूट टीकापुर से मनीष उर्फ आशीष पुत्र राधेश्याम यादव सा0 मुस्तफाबाद थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ चोरो ने चुरा लिया है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 06/2024 धारा 379 भादवि बनाम मनीष उर्फ आशीष पुत्र राधेश्याम यादव सा0 मुस्तफाबाद थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः- आज दिनांक 13.01.24 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद व मय हमराह को सूचना मिली कि डिसेन्ट कोचिगं से साईकिल व जिगिना करमनपुर में विधुत मोटर चोरी करने वाला व्यक्ति सुरीयाडीह नहर पुलिया पर खडा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम मनीष यादव उर्फ आशीष यादव पुत्र राधेश्याम य़ादव उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ बताया उसके कब्जे से 360 रूपये नगद रूपये बरामद हुआ।
पूछताछ का विवरण-
➡ गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि साहब हमने दिनांक 02.01.24 को डिसेन्ट कोचिंग से एक साईकिल चुरायी थी जिसे हम ने तोड कर राक राह चलते कबाडी को बेच दिया था, जिसका नाम पता मै नही जानता हुँ। साईकिल को मैने 900 रुपये में बेचा था जिसमें से और पैसे मुझसे खर्च हो गया 360 रुपया हमरारे पास बचा है ।
➡ अन्य चोरियों के सम्बन्ध में पुछताछ किया गया तो बताया कि मैने दिनांक 16.12.23 की बीती रात्रि में जिगिना करमनपुर से सिवान में कमरे के अन्दर लगे मोटर पम्प सेट को ताला तोड कर चुरा ले गया था ,जिसे मैने गाँव बनकट में एक झाडी में छीपा कर रखा हूँ। मोटर निले रंग से पेन्ट किया हुआ BEST,MOnOSET PUMP HP अंकित को बरामद किया गया। मनीष यादव उर्फ आशीष यादव निवास ग्राम मुस्तफाबाद थाना तहबरपुर आजमगढ़ को अलग-अलग स्थानों किये गये चोरियो की जुर्म धारा 457,380,379,411 भादवि का दण्डनीय अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 10.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 06/24 धारा 379 भादवि व मु0अ0सं0 249/23 धारा 457/380 भादवि थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 06/24 धारा 379 भादवि थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0- 249/23 धारा 457/380 भादवि थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0- 191/2023 धारा 379/411 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0- 119/2021 धारा 25/3 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तः- मनीष यादव उर्फ आशीष यादव निवास ग्राम मुस्तफाबाद थाना तहबरपुर आजमगढ़।
बरामदगीः- एक विद्युत मोटर( मोनो सेट पम्प) व 360 रूपया नगद
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीमः-
1.उ0नि0 राजेन्द प्रसाद मय हमराह थाना तहबरपुर आजमगढ़ ।
2.का0 गौरव यादव थाना तहबरपुर आजमगढ़ ।
3.का0 अजय राय, थाना तहबरपुर आजमगढ़ ।
4.का0 सूरज पाण्डेय, थाना तहबरपुर आजमगढ़ ।
5.का0 रत्नेश सिं थाना तहबरपुर आजमगढ़ ।





