पूर्व की घटना– दिनांक 22.01.2024 को थाना मुबारकपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुबारकपुर क्षेत्र में एक नाबालिग पीड़िता अपने भाई के साथ घर पर मौजूद थी कि विपक्षी अभियुक्त आनन्द पुत्र मनोज निवासी चकतगे थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़खानी किया गया एवं मना करने पर मार पीट की जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 35/2024 धारा 354(ख)/323 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी सठियांव उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे द्वारा सम्पादित की जा रही है
गिरफ्तारी का विवरण– दिनांक 24.01.2024 को उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे मय हमराह के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आनन्द कुमार पुत्र मनोज राम साकिन चकतगे थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को सठियांव अण्डर पास से समय करीब 12.40 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 35/2024 धारा 354(ख)/323 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः- आनन्द कुमार पुत्र मनोज राम साकिन चकतगे थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ।
आपराधिकर इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम – उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे मय हमराह का0 अनिल राय थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ।





