आजमगढ़ : नवचयनित लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है

आजमगढ़ 22 फरवरी– जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने बताया है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के माध्यम से नवचयनित लेखपालों की नियुक्ति संबंधी कार्यवाही तथा दिनांक 23 फरवरी 2024 को हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में प्रस्तावित नवचयनित लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।