थाना दीदारगंज
हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व का विवरण-
दिनांक- 20.2.24 को वादी मुकदमा ज्ञानेन्द्र सिह पुत्र कैलाश सिह ग्राम गोसडी थाना दीदारगंज आजमगढ ने थाना दीदारगंज पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी आरिफ उर्फ अरबाज पुत्र इसरार निवासी गोसडी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर वादी मुकदमा के गर्दन पर ब्लेड से वार किया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 39/23 धारा 307 भादवि बनाम आरिफ उर्फ अरबाज पुत्र इसरार निवासी गोसडी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत हुआ था जिसमें अभियुक्त उपरोक्त फरार चल रहा था ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 23.2.24 को उ0नि0 अनिल कुमार सिह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आरिफ उर्फ अरबाज पुत्र इसरार निवासी गोसडी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को सिसवारा बाजार टैक्सी स्टैण्ड के पास से समय करीब 8.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ब्लेड बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 39/23 धारा 307 भादवि थाना दीदारगंज आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-आरिफ उर्फ अरबाज पुत्र इसरार निवासी गोसडी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष
आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 39/23 धारा 307 भादवि थाना दीदारगंज आजमगढ़ ।
बरामदगी- घटना मे प्रयुक्त ब्लेड
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1 . प्र0नि0 अखिलेश कुमार थाना दीदारगंज आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 अनिल कुमार सिंह थाना दीदारगंज आजमगढ़ ।
3. का0 मिथिलेश कुमार थाना दीदारगंज आजमगढ़ ।
4. का0 राजकुमार थाना दीदारगंज आजमगढ़ ।





