थाना चन्दौली जनपद-चन्दौली
— यूथ को नशे का लती बनाने आ रही गांजे की खेप पकड़ी
— थाना चन्दौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
–पैकेट बनाकर हो रहा था गांजा तस्करी का खेल
— बैग में कुल 24.534 किग्रा अवैध गाँजा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार
–बरामद गांजे की कीमत करीब 4 लाख रुपए के आस-पास
–लंबे समय से कर रहा था गांजे की तस्करी का काम
— उडिसा के झासूगुडा से कम दाम में लाकर वाराणसी में करता था ऊँचे दामों पर बिक्री
–अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर स्कूल कॉलेजों के बाहर युवाओं को की जाती है फुटकर में बिक्री
चदौली। युवाओं की नसों में नशे का जहर घोलकर उन्हें नशे का लती बनाने वाले गांजा तस्कर रैकेट का जनपद चंदौली थाना चन्दौली कोतवाली की पुलिस फोर्स ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 03 बैग के अंदर 24 पैकेट बनाकर तस्करी का खेल करने वाले पैडलर के गांजे की खेप पकड़ी है। बरामद माल की कीमत करीब 04 लाख रुपए के आस-पास है।
घटनाक्रम-
डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देशन के क्रम में व विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली तथा राजेश कुमार राय क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में व गगन राज सिंह प्रभारी निरीक्षक चन्दौली के कुशल नेतृत्व में चन्दौली पुलिस टीम द्वारा अपराध/ अपराधियों व मादक पदार्थो के तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा मय हमराह का0 विजय कुमार, का0 चन्द्रशेखर यादव के देखभाल क्षेत्र जांच प्रार्थना पत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति,वाहन व वस्तु के क्रम में इलिया मोड पर मौजूद थे कुछ समय उपरान्त प्राइवेट बस भभुआ से आनें वाली इलिया मोड के पास आकर रूकी उक्त बस से उतरे तीन व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर घबरा गये एवं मौके से भागनें लगे शक होनें के कारण चेकिंग पुलिस टीम द्वारा उक्त तीनों व्यक्तियों को जो अपनें-अपनें हाथ में एक-एक बैग लिये हुए थे सर्विस लेन पर ही करीब 100 मी0 आगे रामलाल स्वीट्स के सामनें ही रोककर पकड लिया गया ।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ की गयी तो तीनों द्वारा बताया गया कि हम लोगों के बैग में 8-8 पैकेट नाजायज गाँजा है जिसे हम उडिसा के झासूगुडा से लेकर आ रहे हैं एवं वाराणसी लेकर जा रहे थे परन्तु आप लोगों द्वारा पकड लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त विवरण-
1. शीलवन्त पुत्र बिहारी निवासी तियरा थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली उम्र 30 वर्ष
2. राजनाथ राम पुत्र हिच्छू राम निवासी पचारा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र 60 वर्ष
3. सौरभ पुत्र पंचानन्द निवासी वीर नरसिंहपुर थाना बोध जनपद बोध उडिसा उम्र 24
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0 43/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट थाना बबुरी।
बरामदगी का विवरण-
1-3 बैग मे 24 पैकेट कुल 24.534 किग्रा अवैध नाजायज गाँजा (अनुमानिज कीमत लगभग 04 लाख रुपये/-)
गिरफ्तारी पुलिस टीम का विवरण-
निरी0 दयाराम गौतम
उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा
का0 विजय कुमार
का0 चन्द्रशेखर ।





