भदोही : उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित संगठित अपराध की रीढ पर प्रहार नीति के तहत भदोही पुलिस व प्रशासन द्वारा संगठित/पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
जनपद भदोही
दिनांक-27.02.2024
◆उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित संगठित अपराध की रीढ पर प्रहार नीति के तहत भदोही पुलिस व प्रशासन द्वारा संगठित/पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
◆शासन स्तर पर चिन्हित सफेदपोश माफिया/गैंगलीडर विजय मिश्रा द्वारा अपना व गैंग के सदस्यों का प्रभाव डालकर आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से अपनी बेटी सीमा मिश्रा व दामाद हरिशंकर मिश्रा तथा गैंग के सक्रिय सदस्य मनीष मिश्रा की पत्नी बिंदु मिश्रा के नाम से जनपद प्रयागराज में क्रय किये गये करोड़ों रुपए मूल्य की दो ईमारतों को अंतर्गत धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट किया गया जब्त
◆आधुनिक सुविधाओं से युक्त दोनों भवन की कुल अनुमानित कीमत ₹17,40,00,000/- (17 करोड़ 40 लाख रूपये)
◆गैंगस्टर अभियुक्त मनीष मिश्रा के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म,एन एस ए, गुंडा, गैंगस्टर, लूट, अपहरण, मारपीट, सम्पत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गम्भीर अपराधों के लगभग दो दर्जन अभियोग हैं पंजीकृत
◆गैंग लीडर/माफिया विजय मिश्रा के विरुद्ध हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, मारपीट, सम्पत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गम्भीर अपराधों के कुल 83 अभियोग हैं पंजीकृत
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संगठित अपराध की रीढ पर प्रहार की नीति के तहत- संगठित/पेशेवर अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में भदोही पुलिस व प्रशासन द्वारा संगठित अपराधियों की सम्पत्ति जब्तीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त के क्रम में मु0अ0सं0-109/2022 धारा-3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी किया-कलाप (निवारण) अधिनियम थाना गोपीगंज जनपद भदोही से सम्बंधित चिन्हित सफेदपोश माफिया/गैंग लीडर अभियुक्त विजय कुमार मिश्र द्वारा अपने आर्थिक, भौतिक एवं अनुचित दुनियाबी लाभ हेतु अपना व गैंग के सदस्यों का प्रभाव डालकर आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से अपने सगी पुत्री सीमा मिश्रा व दामाद हरिशंकर मिश्रा के नाम जनपद प्रयागराज स्थित बाघम्बरी गृह संस्थान योजना अल्लापुर जार्जटाउन में दो मंजिला भवन (अनुमानित कीमत 15 करोड़ 10 लाख रुपए) तथा गैंग के सक्रिय सदस्य मनीष मिश्रा द्वारा अपनी पत्नी बिंदु मिश्रा के नाम प्रयागराज स्थित सदर मोहल्ला टैगोर टाउन में दो मंजिला भवन (अनुमानित कीमत 02 करोड़ 30 लाख रुपए) निर्माण/रजिस्ट्री कराया गया ताकि अपने अवैध धन को वैध रूप दे सके, दोनों भवन जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹17,40,00,000/- (17 करोड़ 40 लाख रूपये) अर्जित किया गया है। आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से क्रय की गई उक्त सम्पत्ति को जिला मजिस्ट्रेट भदोही, श्री गौरांग राठी द्वारा अंतर्गत धारा-14(1) उ०प्र० गिरोहवन्द एवं समाज विरोधी किया-कलाप (निवारण) अधिनियम राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क करने के आदेश अनुपालन में जनपदीय पुलिस तथा प्रयागराज पुलिस व प्रशासनिक टीम द्वारा नियमानुसार जब्तीकरण की कार्यवाही की गई।
गैंगस्टर अभियुक्त मनीष मिश्रा के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म,एन एस ए, गुंडा, गैंगस्टर, लूट, अपहरण, मारपीट, सम्पत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गम्भीर अपराधों के लगभग दो दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
गैंगलीडर/चिन्हित माफिया विजय मिश्रा के विरुद्ध हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, मारपीट, सम्पत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गम्भीर अपराधों के कुल 83 अभियोग पंजीकृत हैं।





