बलिया : थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 बोरे में नीलगाय के मांस सहित 01 अदद डीबी.बी.एल. गन, 02 अदद चाकू व अन्य सामान बरामद
प्रेस नोट जनपद-बलिया
दिनांक-21.03.2024
थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 बोरे में नीलगाय के मांस सहित 01 अदद डीबी.बी.एल. गन, 02 अदद चाकू व अन्य सामान बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया महोदय श्री देव रंजन वर्मा द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी व क्षेत्राधिकारी बांसडीह महोदय के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मनियर श्री मन्तोष सिंह के निर्देशन मे थाना मनियर पुलिस को मिली महत्वपुर्ण सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 20.03.2024 को थानाध्यक्ष श्री मन्तोष सिंह व उ0नि0 मो0 इस्माईल शेख मय फोर्स थाना क्षेत्र में मामूर थे कि सूचना मिली कि 01 नफर अभियुक्त मो0 इसरार पुत्र सुभानी निवासी रामपुर थाना मनियर जनपद बलिया उम्र 24 वर्ष अवैध रूप से नीलगाय का शिकार करके उसका मांस लेकर कहीं जा रहा है । उपयुर्क्त सूचना पर थानाध्यक्ष श्री मन्तोष सिंह व उ0नि0 मो0 इस्माईल शेख मय फोर्स द्वारा छितौनी पुलिया बहद ग्राम छितौनी से 01 नफर अभियुक्त मो0 इसरार पुत्र सुभानी निवासी रामपुर थाना मनियर जनपद बलिया उम्र 24 वर्ष को समय 20.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी करने पर उसके मोटर साईकिल टीवीएस -100 XL पर लदे 01 बोरे में नीलगाय का माँस लगभग 30 किग्रा व एक अदद डीबीबीएल गन, 02 अदद चाकू, एक अदद गड़ासी व उसके पास से 01 अदद मोबाईल फोन बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ की गयी तो बताया कि उसके इस कार्य मो0 इस्लाम पुत्र मो0 इसराईल निवासी वार्ड नं0-07 निबियागढ़ थाना बांसडीह जनपद बलिया के सहयोग से करता है । थाना स्थानीय पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता –
1. मो0 इसरार पुत्र सुभानी निवासी रामपुर थाना मनियर जनपद बलिया उम्र 24 वर्ष ।
वांछित अभियुक्त का नाम व पता –
1. मो0 इस्लाम पुत्र मो0 इसराईल निवासी वार्ड नं0-07 निबियागढ़ थाना बांसडीह जनपद बलिया
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-41/24 धारा 2/51ए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व 3/25,4/25 आर्म्स एक्ट थाना मनियर जनपद बलिया ।
बरामदगी-
1. एक बोरे में नीलगाय का माँस लगभग 30 किग्रा
2. एक अदद डीबीबीएल गन नं0-15438 A/9
3. 02 अदद चाकू
4. एक अदद गड़ासी
5. एक अदद मोटर साईकिल टीवीएस-100 XL
6. एक अदद मोबाईल फोन
अभियुक्त मो0 इसरार पुत्र सुभानी का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-41/24 धारा 2/51ए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व 3/25,4/25 आर्म्स एक्ट थाना मनियर जनपद बलिया
अभियुक्त मो0 इस्लाम पुत्र मो0 इसराईल का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-41/24 धारा 2/51ए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व 3/25,4/25 आर्म्स एक्ट थाना मनियर जनपद बलिया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. SO श्री मन्तोष सिंह थाना मनियर जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री मो0 इस्माईल शेख थाना मनियर जनपद बलिया
3. हे0का0 सीताराम थाना मनियर जनपद बलिया
4. का0 भानूप्रताप यादव थाना मनियर जनपद बलिया
5. का0 आदित्य कुमार पाण्डेय थाना मनियर जनपद बलिया
6. का0 आलोक कुमार थाना मनियर जनपद बलिया
7. का0 महेन्द्र कुमार थाना मनियर जनपद बलिया
सोशल मीडिया सेल