बलिया : थाना दुबहड़ पुलिस द्वारा रात्रि में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक-24.03.2024
थाना दुबहड़ पुलिस द्वारा रात्रि में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री देव रंजन वर्मा के निर्देशन में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल निर्देशन में थाना दुबहड़ पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 24.03.2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0193/2023 धारा 354 ख, 458 भादवि से सम्बन्धित फरार चल रहे 01 नफर वांछित अभियुक्त अजय वर्मा पुत्र स्व0 नन्दजी वर्मा निवासी जनाड़ी थाना दुबहड बलिया को उ0नि0 श्री मोती लाल मय हमराही फोर्स द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर से ग्राम जनाड़ी से समय करीब 14.50 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया भेजा जा रहा है ।
विदित हो कि दिनांक 04.12.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा अभियुक्त अजय वर्मा उपरोक्त के विरुद्ध रात्रि के समय घर में घुसकर छेड़खानी करने के सम्बन्ध में नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.अजय वर्मा पुत्र स्व0 नन्दजी वर्मा निवासी जनाड़ी थाना दुबहड बलिया
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 193/2023 धारा 354ख,458 भादवि थाना दुबहड़ जनपद बलिया
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 131/2023 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना दुबहड़ जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री मोती लाल थाना दुबहड़ जनपद बलिया
2. का0 वीरेन्द्र विश्वकर्मा थाना दुबहड़ जनपद बलिया
3. का0 श्यामसुन्दर यादव थाना दुबहड़ जनपद बलिया