आजमगढ़ : गुण्डा एक्ट के अर्न्तगत जिलाबदर हुए 06 अपराधी

गुण्डा एक्ट के अर्न्तगत जिलाबदर हुए 06 अपराधी
जनपद में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत गोवध व आपराधिक में सक्रिय अपराधियों पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट महोदय आजमगढ़ द्वारा 06 अपराधियों को दिनांक- 14.03.2024 से 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। थाना कंधरापुर, निजामाबाद, रौनापार, अहरौला, फूलपुर व सरायमीर से 01-01 अपराधी जिलाबदर किये गये है।

जिलाबदर हुए 06 अपराधियों का विवरण निम्नवत है-

1. हरिकेश यादव पुत्र स्व0 रामनगीना यादव निवासी देवपार थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़।
2. मो0 आरिफ उर्फ मुन्ना पुत्र अब्दुल मजीद निवासी चकिया हुसेनाबाद थाना निजामबाद जनपद आजमगढ़।
3. परवेज पुत्र टिल्ठू सा0 चांदपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
4. दयाशंकर पुत्र तिलकू निवासी पश्चिमपट्टी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
5. दिलशाद पुत्र शमशाद निवासी चकशाहकाफी थाना फूलुपर जनपद आजमगढ़।
6. मानचन्द्र पुतत्र स्व0 मूलचन्द्र निवासी बखरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।