आजमगढ़: उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर पल्हनी आजमगढ़ में स्कूल चलो अभियान जनजागरण यात्रा रैली का संचालन किया गया

सत्र प्रारंभ में प्रथम दिवस दिनांक 01अप्रैल 2024को उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर पल्हनी आजमगढ़ में स्कूल चलो अभियान जनजागरण यात्रा रैली का संचालन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार वर्मा खन्ड शिक्षा अधिकारी पल्हनी आजमगढ़ एवं जिला स्काउट मास्टर आजमगढ़ दिनेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली में मुख्य रूप से विधालय के स्काउट गाइड कलर पार्टी एवं बैंड सहित सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया कार्यक्रम में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को खन्ड शिक्षा अधिकारी पल्हनी आजमगढ़ ने सम्बोधित करते हुए विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन करने एवं पढ़ाई में मन से भाग लेने हेतु प्रेरित किया।