मऊ: गैंग(डी-115) का सक्रिय सदस्य व टॉप टेन अपराधी/हिस्टीशीटर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद-
गैंग(डी-115) का सक्रिय सदस्य व टॉप टेन अपराधी/हिस्टीशीटर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद-
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपरधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोपागंज पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब दिनांक 08.04.2024 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर जयरामगढ़ पुलिया के पास से अभियुक्त मोहम्मद मुस्लिम उर्फ राजू पुत्र इफ्तेखार निवासी लाडनपुर चेलाराम का पुरा थाना कोपागंज जनपद मऊ थाना क्षेत्र का मजारिया एचएस है तथा पंजीकृत गौतस्कर गैंग संख्या डी 115 का सक्रिय सदस्य है के कब्जे से एक अदद नाजायज तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 81/24 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-
1. मोहम्मद मुस्लिम उर्फ राजू पुत्र इफ्तेखार निवासी लाडनपुर चेलाराम का पुरा थाना कोपागंज जनपद मऊ।
बरामदगी-
1. एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर।
2. एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 81/24 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम थाना कोपागंज जनपद मऊ।
2. मु0अ0सं0 652/16 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 थाना हलधरपुर जनपद मऊ।
3. मु0अ0सं0 1082/16 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 थाना कोपागंज जनपद मऊ।
4. मु0अ0सं0 1083/16 धारा 147,323,336,352 भादवि थाना कोपागंज जनपद मऊ।
5. मु0अ0सं0 14/17 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ।
6. मु0अ0सं0 212/22 धारा 420,467,468,471 भादवि व धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 थाना कोपागंज जनपद मऊ।
7. मु0अ0सं0 353/23 धारा 3(1) युपी गैंगेस्टर एक्ट थाना कोपागंज जनपद मऊ।