थाना निजामाबाद
जिलाबदर अपराधी अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण –
दिनांक 16.01.24 को धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधि0 1970 के अन्तर्गत श्रीमान अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन आजमगढ़ के आदेश दिनांक 16.01.24 द्वारा 6 माह के लिए जनपद की सीमाओ को छोड़कर बाहर रहने और जनपद की सीमा मे प्रवेश न करने के लिए आदेश पारित हुआ था किन्तु अभियुक्त जिलेदार यादव उर्फ जे0डी0 पुत्र राम नरेश यादव उर्फ बलेश्ववर यादव फरिहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ अनधिकृत रूप से जनपद मे ही निवास कर रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना निजामाबाद पर विभिन्न अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तारी का विवरण –
आज दिनांक 12.04.24 को उ0नि0 अशोक मय हमराह को सूचना मिली कि जिला बदर अभियुक्त मोहम्मद पुर रोड नहर पुलिया फरीहा पर असलहा लिये मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस वाले मौके पर पहुंची उक्त अभियुक्त जिलेदार यादव उर्फ जे0डी0 पुत्र राम नरेश यादव उर्फ बलेश्ववर यादव फरिहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र 28 वर्ष को एक अवैध तमंचा हुआ जिंदा कारतूस 0.315 के साथ समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया। अभियुक्त उपरोक्त का नियमानुसार माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग –
1-मु0अ0सं0 162/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 10 उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधि0
गिरफ्तार अभियुक्त –
1-जिलेदार यादव उर्फ जे0डी0 पुत्र राम नरेश यादव उर्फ बलेश्ववर यादव फरिहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
बरामदगी-
1-एक अदद तमंचा व एक अदद कारतूस 315 बोर
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 81/19 धारा 147,283,504 व 506 IPC थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 150/19 धारा 323,504,506 IPC व 3(1)द, 3(1)ध , 3(2)5क SC ST Act थाना निजामाबाद
3. मु0अ0सं0 70/20 धारा 323,504,506 IPC थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 अशोक थाना निजामाबाद, आमजगढ
2. का0 विक्रम मौर्य थाना निजामाबाद, आमजगढ
3.का0 दिनेश चन्द्र थाना निजामाबाद आजमगढ़