आजमगढ़: कांग्रेस के पदाधिकारी गणों का तथा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महासचिव सचिव ब्लॉक अध्यक्ष गण का स्वागत सम्मान का कार्यक्रम संपन्न हुआ
प्रकाशनार्थ
दिनांक 12 अप्रैल 2024 जिला कांग्रेस कार्यालय आजमगढ़ जिला अध्यक्ष *श्री प्रवीण कुमार सिंह **के अध्यक्षता में नवनियुक्त यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी गणों का तथा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महासचिव सचिव ब्लॉक अध्यक्ष गण का स्वागत सम्मान का कार्यक्रम संपन्न हुआ
जिला अध्यक्ष उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा संगठन में तेज धार देने के लिए नए पदाधिकारियो को जगह दी संगठन को क्रियाशील करना होगा! गठबंधन के प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए के लिए बड़े पैमाने पर संगठित होकर कार्यकर्ताओ को कार्य करना होगा वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा महिला,युवा, किसान पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने मेनोफेस्टो में पांच न्याय युवा न्याय किसान न्याय महिला न्याय श्रमिक न्याय भागीदारी न्याय की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार आने पर इन पांच स्तंभों को लागू करके देश में जो नफरत का माहौल फैलाया जा रहा है उसको समाप्त किया जाएगा बेरोजगारों को रोजगार पेपर लिक पर नया कानून बनाकर विद्यार्थियों के साथ न्याय किया जाएगा
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री पुनवासी प्रजापति द्वारा किया गया कार्यक्रम को मुन्नू यादव, रमेश राजभर, रविकांत त्रिपाठी, मुन्नू मौर्य, मनोज कुमार सिंह, अंसार अहमद, अमर बहादुर यादव, आदि लोगों ने भी संबोधित किया
हरि ओम उपाध्याय यूथ जिला अध्यक्ष, आशुतोष रजक, प्रिंस सिंह राजपूत, राकेश गुप्ता,प्रीतम सिंह, रामप्यारे यादव, विंध्याचल चौबे, शशिकांत पांडे ,जसवंत सिंह उर्फ नागा,लल्लन मौर्य, नवनीत राय, उमेश सरोज, किरण कुमारी, रवि शंकर पांडे,अंशुमाली राय,प्रमोद यादव,प्रदीप यादव,बबलू निषाद, प्रशांत पांडे, हरपाल निषाद शंभू शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे l
सद्भावनाओं सहित
रमेश राजभर
पूर्व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष