आजमगढ़ : किशोर का अपहरण करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार; अपहृत बरामद

थाना – फूलपुर
किशोर का अपहरण करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार; अपहृत बरामद

पूर्व की घटना- दिनांक 12.04.2024 को मुकदमा वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी के पति की बुआ के बडे लड़के ने 01 लडकी के साथ कोर्ट मैरिज शादी किया जिसकी रंजिश के चलते लडकी के घर वालों ने बुआ के छोटे लड़के अवनीश को पन्नेलाल, संदीप, आकाश, व पिन्टू व सिन्टू व कुछ अज्ञात लोगों मिलकर मारापीट तथा जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गये जिसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 175/24 धारा 34,364,427,452,506 भादवि0 बनाम 1. पन्नेलाल पुत्र अज्ञात, 2.संदीप पुत्र अज्ञात, 3. आकाश पुत्र अज्ञात, 4. पिन्टू पुत्र अज्ञात, 5. सिन्टू पुत्र अज्ञात व 6. कुछ अज्ञात लोग नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रज्जन द्विवेदी के द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 13.04.2024 को उ0नि0 रज्जन द्विवेदी मय हमराह को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अपहृत किशोर को लेकर खान्जहापुर तिराहे से कही जाने वाले है इस सूचना पर उ0नि0 रज्जन द्विवेदी मय हमराह द्वारा अभियुक्तों 1.मंगला प्रसाद उर्फ पिन्टू पुत्र स्व0 जलधारी ग्राम कोरई खुर्द थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र 31 वर्ष 2. कुनाण उर्फ सिन्टू पुत्र स्व0 जलधारी ग्राम कोरई खुर्द थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र 26 वर्ष 3.पन्नालाल पुत्र रामदुलारे सा0 बनुआडीह थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र 41 वर्ष 4.संदीप गौतम पुत्र पन्नालाल सा0 बनुआडीह थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र 18 वर्ष 5. दीपक कुमार पुत्र अरविन्द कुमार सा0 बनुआडीह थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष 6. आकाश गौतम पुत्र फेकू राम सा0 खुटहन थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष को समय करीब 09:30 बजे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृत किशोर को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 175/24 धारा 34,364,427,452,506 भादवि0 थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1.मंगला प्रसाद उर्फ पिन्टू पुत्र स्व0 जलधारी ग्राम कोरई खुर्द थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र 31 वर्ष .
2. कुनाण उर्फ सिन्टू पुत्र स्व0 जलधारी ग्राम कोरई खुर्द थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र 26 वर्ष
3.पन्नालाल पुत्र रामदुलारे सा0 बनुआडीह थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र 41 वर्ष
4.संदीप गौतम पुत्र पन्नालाल सा0 बनुआडीह थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र 18 वर्ष
5. दीपक कुमार पुत्र अरविन्द कुमार सा0 बनुआडीह थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष
6. आकाश गौतम पुत्र फेकू राम सा0 खुटहन थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष
आपराधिक इतिहास– मुकदमा उपरोक्त (समस्त के विरुद्ध)
बरामदगी– अपहृत (अवनीश पुत्र सुवाष ग्राम बनवाडीह थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र 15 वर्ष)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 रज्जन द्विवेदी,का0 अनुपम सिंह, का0 अमन, का0 मोनू,का0 इरशाद,का0 रजनीश, का0 विजेन्द्र थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।