थाना- बरदह
दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना– दिनांक 13.04.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि अभियुक्त अनमोल उर्फ प्रिन्स पुत्र सलिराम ग्राम नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ने वादिनी के साथ दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 118/24 धारा 323/376/452/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण– आज दिनांक 13.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक बरदह अखिलेश कुमार मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अनमोल उर्फ प्रिन्स पुत्र सलिराम उर्फ सतिराम ग्राम नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को नरवे नहर पुलिया से समय करीब 13:15 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त- अनमोल उर्फ प्रिन्स पुत्र सलिराम ग्राम नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 118/24 धारा 323/376/452/506 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 118/24 धारा 323/376/452/506 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 234/20 धारा 380/411/457 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 201/21 धारा 380/411/413/414/457 भादवि थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 206/21 धारा 307/398/401/411/467/468/471 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम– प्र0नि0 अखिलेश कुमार मौर्य, का0 सूरज सिंह, का0 राजेन्द्र कुशवाहा, का0 आशुतोष, म0का0 प्रीती पटेल थाना बरदह, आजमगढ़।