आजमगढ़: आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर्यमगढ नगर द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती कुंवर सिंह उद्यान में धूमधाम के साथ मनाई गई
आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर्यमगढ नगर द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती कुंवर सिंह उद्यान में धूमधाम के साथ मनाई गई
कार्यक्रम का प्रारंभ देशभक्ति गीत जितेंद्र जी द्वारा एकल गीत अभिषेक जी द्वारा संचालन प्रवीण जी मुख्य शिक्षक अभय दत्त गौड़ (सहायक अधिवक्ता) ने की
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक सत्येंद्र जी ने डॉक्टर अंबेडकर जी के बालकाल के जीवन पर आर्थिक सामाजिक विभिन्न संकट के दौर का विस्तृत विवरण बताए
और बताया कि डॉक्टर साहब का जीवन सामाजिक कुरीतियों जातिवाद एवम उच्च नीच के भेद से ऊपर उठकर आज वह हमारे प्रेरणा स्रोत के रूप में विश्व विख्यात है
विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरित होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख डॉक्टर हेडगेवार जी एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी दोनों महान विभूतियों का जीवन एक आदर्श नायक के रूप में स्थापित है हम सब आज के दिन संकल्प लें कि हम उनके बताएं मार्ग पर अनुसरण करेंगे जिससे कि भारत वर्ष अखंड बना रहे
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर संघ चालक रामबदन जी ,सहनगर संघचालक अजय अग्रवाल जी ,नगर सह नगर कार्यवाह राजन जी, अनिल जी, आदरणीय कमलेश जी,आलोक जी, डा० परमानंद जी ,संजय जी ,विनोद जी ,सुजीत जी, श्री दुर्गा प्रसाद अस्थाना जी,शीतल जी,अनिकेत व अच्युत इत्यादि भारी संख्या में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्थल से सभी स्वयंसेवक कतारबद्ध हो अंबेडकर पार्क में स्थित महान विभूति डा० भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मिष्ठान वितरण करते हुए एक दुसरे को शुभकामनाएं दिया।