आजमगढ़: अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति
थाना जहानागंज
अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना- दिनांक 24.03.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादिनी के ससुराल वालें वादिनी से दहेज की मांग कर मार पीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे है तथा उसके पति ने आप्राकृतिक सम्बन्ध बनाया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 123/24 धारा 498A,323,506,377 भादवि व ¾ डीपी एक्ट बनाम सचिन सिंह (पति) व ससुरालजनों समस्त निवासी रुकुन्दीपुर थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मदन गुप्ता द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 14.04.2024 को उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सचिन सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह साकिन रूकुनूद्दीनपुर थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर को चन्द्रशेखर ट्रस्ट से समय करीब 10.15 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 123/24 धारा 498A.323.506.377 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त- सचिन सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह साकिन रूकुनूद्दीनपुर थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 29 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता, का0 टार्जन गोड़ थाना जहानागंज आजमगढ़।