आजमगढ़ : किशोरी को भगाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना दीदारगंज
किशोरी को भगाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व का विवरण-
दिनांक 12.04.24 को वादिनी मुकदमा ने थाना दीदारगंज पर लिखित तहरीर दी कि वादिनी मुकदमा की लड़की घर से कहीं चली गयी है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 95/24 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत करायी थी विवेचना से अभियुक्त 1.ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी गोसडी थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष 2.शीला मिश्रा पत्नी रामसेवक मिश्रा ग्राम गोसडी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा-366,368,506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी थी जिसमें अभियुक्त उपरोक्त फरार चल रहे थे ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 20.04.24 उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1.ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी गोसडी थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष 2. शीला मिश्रा पत्नी रामसेवक मिश्रा ग्राम गोसडी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को अभियुक्तो के घर ग्राम गोसड़ी से समय करीब 10.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0- 95/24 धारा 363 भादवि बढ़ोत्तरी धारा-366,368,506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना दीदारगंज आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी गोसडी थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष।
2. शीला मिश्रा पत्नी रामसेवक मिश्रा ग्राम गोसडी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
बरामदगी- 01 मोबाइल
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1 . उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मय हमराह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।