आजमगढ़: अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना – रौनापार
अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना–
दिनांक 18.04.24 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की फुआ की लड़की वादी के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी, दिनांक 18.04.24 को विद्यालय गयी थी अभी तक वापस नही आयी और उसका फोन भी बन्द है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 148/24 धारा 363 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
➡ विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी कर पीड़िता के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 376/363/366/120/506 भादवि व 4(2) पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त बलवन्त पुत्र जगन्नाथ ग्राम देवरिया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश मे आया।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 25.04.2 को उ0नि0 जितेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त बलवन्त पुत्र जगन्नाथ ग्राम देवरिया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष को बेलहिया ढाला से समय करीब 09:15 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 148/24 धारा 376/363/366/120/506 भादवि व 4(2) पाक्सो एक्ट थाना रौनापार आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- बलवन्त पुत्र जगन्नाथ ग्राम देवरिया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 जितेन्द्र सिंह, का0 उपेन्द्र यादव, का0 अमरेश पासवान, का0 अंकित कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।