आजमगढ़ : पशु चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- महराजगंज
पशु चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना– दिनांक 26.04.2024 को वादी मुकदमा राजेश यादव पुत्र स्व0 धर्मदेव यादव निवासी भीलमपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी और रिजवान के गोशालो में बंधे पशुओं को अभियुक्तो 1.अरमान पुत्र खालिद ग्राम छिछोरी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ 2. इब्राहिम पुत्र अज्ञात निवासी असरफपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ 3.इब्राहिम का लडका 4.सिंधू पुत्र चन्द्रजीत राम ग्राम शिवपुर थाना महराजगंज आजमगढ ने चोरी कर खेत में ले जाकर काटकर माँस उठा ले गये। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 152/24 धारा 379 भादवि व 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 पंजीकृत कर विवेचना व0उ0नि0 दलप्रताप सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 27.04.2024 को व0उ0नि0 दल प्रताप सिंह, SIUT अमित कुमार तिवारी व मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों 1.अरमान पुत्र खालिद ग्राम छिछोरी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 27 बर्ष, 2. सिद्धू पुत्र चरनजीत ग्राम शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र- 50 वर्ष को कुड़ही ढाल बंधा मंदिर के पास से समय करीब 00.20 बजे गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 13000/- रूपया बरामद हुआ, जो मांस बेचने से प्राप्त हुए थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।