थाना सरायमीर
अवैध मिट्टी खनन करने वाला ट्रैक्टर चालक 01 टैक्टर के साथ गिरफ्तार, 01 ट्रैक्टर सीज
विवरण- प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह द्वारा अवैध खनन करने वाले के विरुद्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 09.05.2024 को एक टैक्टर पावर मय ट्राली मिट्टी लदा हुआ चालक रोशन गौतम पुत्र दीपचन्द्र गौतम निवासी ग्राम मंजीरपुट्टी थाना सरायमीर आजमगढ को ग्राम वीनापारा से पुलिस हिरासत मे लिया गया व चालक से पूछताछ किया गया तो बताया कि ग्राम मीरपुर मे मो0 हासिम पुत्र कवि उर्फ छोटकू निवासी ग्राम वीनापारा थाना सरायमीर आजमगढ के द्वारा JCB तथा 6 टैक्ट्रर से अवैध रुप से मिट्टी निकलवा रहे है जिसमें मैं जो ट्रैक्टर चला रहा हूं ट्रैक्टर मालिक प्रदीप कुमार सा0 मुस्तफाबाद थाना सरायमीर आजमगढ का है जिसका चेचिस नं T253655903OM इजन नं E3743572 माडल नं 439 EI है, को सीज कर थाना परिसर में सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया व ग्राम मीरपुर अवैध खनन स्थल पर दबिश दिया गया तो JCB तथा अन्य टैक्ट्रर चालक व मालिक मौके से फरार हो गये तथा जेसीबी व ट्रैक्टर चालक/मालिक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जायेगी। अग्रिम कार्यवाही हेतु खनन निरीक्षक आजमगढ़ , उपजिला मजिस्ट्रेट निजामाबाद, व आर0टी0ओ को सूचना दी गयी ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय थाना सरायमीर आजमगढ़
2. का0 शशि तिवारी थाना सरायमीर आजमगढ़
3. का0 चन्दन कुमार थाना सरायमीर आजमगढ़





