थाना बिलरियागंज
अवैध असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 10.05.2024 को उ0नि0 शिवकुमार यादव मय हमराह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो कि अवैध तमंचे के साथ अलाउद्दीन पट्टी नहर पुलिया पर खड़ा है कही जाने के लिये किसी का इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया उसने अपना नाम बदन पुत्र शिवनाथ निवसी हारिपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी में एक अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । पकड़े गये व्यक्ति का यह अपराध अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट. का दण्डनीय अपराध है का बोध कराते हुए समय करीब 7.50 बजे सुहब हिरासत पुलिस में लिया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त- बदन पुत्र शिवनाथ निवसी हारिपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
बरामदगी- एक अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 151/2024 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 151/2024 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 165/2021 धारा 8/20 NDPS ACT थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 257/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 शिवकुमार यादव थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
2. का0 बासुकीनाथ सिंह थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।





