भदोही : आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
थाना सुरियावां जनपद भदोही
दिनांक-13.05.2024
√ आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
√गांजा के साथ अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
√कब्जे से 560 ग्राम नाजायज गांजा बरामद
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के व्यापक रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना सुरियावां पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12/13.05.2024 की रात्रि को मुखबिरी सूचना के आधार पर वारी हनुमान मंदिर पास से गांजा तस्कर शाह आलम पुत्र खैराती निवासी पकरी कला थाना सुरियावां जनपद भदोही को एक सफेद प्लास्टिक के झोले में कुल 560 ग्राम नाजायज गांजा (कीमती लगभग 14 हजार रुपए) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-58/2024 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
बरामदगी-
560 ग्राम नाजायज गांजा (कीमती लगभग 14 हजार रुपये)
गिरफ्तारी/बरामद करने वाली पुलिस टीम-
रामनगीना यादव प्रभारी निरीक्षक सुरियावा, कां0 सुनील कुमार व म0का0 कंचन सिंह थाना सुरियावां जनपद भदोही





