अवैध शराब के साथ 03 गिरफ्तार
थाना सरायमीर- 70 पाउच देशी शराब के साथ 02 गिरफ्तार
दिनांक 13.05.2024 को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह को द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस बूथ के पीछे स्थित सरकारी देशी शराब के पास से अभियुक्त 1. रमाशंकर सिंह पुत्र हवलदार सिंह निवासी बड़ागाँव थाना अतरौलिया आजमगढ़ उम्र 40 वर्ष 2. घनश्याम पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम रतना थाना कटका जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 29 वर्ष को दो गत्ते में पाउच देशी शराब विन्डीज लाईम कम्पनी देशी शराब (मसाला) 200 ML बिक्री दर 70.00/- रूपये व एक गत्ता में 40 पाउच तथा दूसरे गत्ते में 30 पाउच कुल 70 पाउच के साथ समय करीब 09.40 बजे कस्बा सरायमीर स्थित सरकारी ठेके के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 254/24 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया।
थाना मेंहनाजपुर- 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 गिरफ्तार
दिनांक 13.05.24 को उ0नि0 कमालुद्दीन मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान वरवा नहर से शाहपुर जाने वाला मार्ग के पास से अभियुक्त दिनेश मौर्या पुत्र लालजी मौर्या नि0 दरियापुर नेवादा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ समय करीब 12.55 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मेंहनाजपुर पर मु0अ0सं0- मु0अ0सं0 74/24 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।





