आजमगढ़ : स्वयं के स्थान पर दुसरे से परीक्षा दिलवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- कोतवाली
स्वयं के स्थान पर दुसरे से परीक्षा दिलवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना– दिनांक 27.06.2023 को वादिनी मुकदमा प्रीती मलिक प्रधानाचार्या राहुल सांस्कृतयायन जन इंटर कालेज लछिरामपुर आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि दिनांक 27.06.2023 को सूर्यमणि सरोज पुत्र बृजलाल सरोज निवासी मधुपुर अमव जनपद जौनपुर के स्थान पर अनंत कुमार पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी ग्राम यशवंतपुर थाना चंडी जिला नालंदा बिहार उम्र करीब 28 वर्ष को राहुल सांस्कृतयायन जन इंटर कालेज लछिरामपुर आजमगढ़ में VDO- 2018 की पुनर्परीक्षा के दौरान पकड़ा गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 351/23 धारा 419/420 भादवि 6/10 उ0 प्र0 सार्व0 परीक्षा अधि0 दर्ज किया गया कर अनंत कुमार को जेल भेजा गया था।
गिरफ्तारी का विवरण– दिनांक 14.05.2024 को उ0नि0 अतीक अहमद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सूर्यमणि सरोज पुत्र बृजलाल सरोज निवासी अमाव मधुपुर थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र 36 वर्ष को रोडवेज तिराहे से समय करीब 20.30 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त- सूर्यमणि सरोज पुत्र बृजलाल सरोज निवासी अमाव मधुपुर थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र 36 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 351/23 धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि व 6 /10 सा.परीक्षा अधि. थाना कोतवाली आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम– उ0नि0 अतीक अहमद, कां0 राजन कुमार थाना कोतवाली आजमगढ़।