बलिया : पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा थाना कोतवाली अंतर्गत चिन्हित सभी अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जनपदीय चेकिंग प्वाइंट्स/ बैरियर्स प्वाइंट्स का किया गया निरीक्षण ।

पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा थाना कोतवाली अंतर्गत चिन्हित सभी अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जनपदीय चेकिंग प्वाइंट्स/ बैरियर्स प्वाइंट्स का किया गया निरीक्षण ।

सामान्य निर्वाचन लोकसभा-2024 को सकुशल संपन्न कराने व शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बलिया पुलिस द्वारा लगाये गये बैरियर्स/चेकिंग प्वाइंट्स का किया गया औचक निरीक्षण ।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधि0/कर्म0गण को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश ।

आज दिनांक 17.05.2024 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री देव रंजन वर्मा महोदय द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद के चिन्हित संवेदनशील अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जनपदीय स्थलों पर बैरियर्स लगाकर चेकिंग प्वाइंट्स बनाये गये हैं । उल्लेखनीय है कि जनपद में कुल 22 अंतर्राज्यीय/अंतर्जनपदीय संवेदनशील चेकिंग स्थलों को चिन्हित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आज दिनांक 17.05.2024 को थाना कोतवाली अंतर्गत लगाये गये सभी बैरियर्स/चेकिंग प्वाइंट्स का औचक निरीक्षण किया गया व संबंधित अधि0/कर्म0गण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस