थाना मुबारकपुर
दुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना–
दिनांक 22.05.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी की पुत्री के साथ अभियुक्त ओमप्रकाश उर्फ ठाकुर पुत्र बच्चन लाल वर्मा निवासी नयापुरा चकसिकठी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी मुकदमा के साथ दुष्कर्म किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 203/2024 धारा 376/452 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना अपराध निरीक्षक अखिलेश शुक्ल द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 22.05.2024 को निरीक्षक अपराध अखिलेश शुक्ल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त ओमप्रकाश उर्फ ठाकुर पुत्र बच्चन लाल वर्मा निवासी अजीज नगररामनगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को उसके घर ग्राम अजीज नगर से समय करीब 22:45 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- ओमप्रकाश उर्फ ठाकुर पुत्र बच्चन लाल वर्मा निवासी अजीज नगररामनगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 203/2024 धारा 376/452 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम– निरीक्षक अपराध अखिलेश शुक्ल,स का0 कृष्णचन्द थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।