जब एक छात्रा का जन्मदिन मानने देर रात घर पहुंचे पुलिसकर्मी…पड़ोसी रह गए हैरान!
लखनऊ। अक्सर पुलिस की छवि जनता के बीच उसके खराब मनमानी रवैये रूप में बनी रहती है लेकिन औरैया पुलिस ने ऐसा काम किया जिससे औरैया पुलिस की इस कार्यशैली के बारे में हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल हुआ ये कि अजीतमल कोतवाली पुलिस गस्त के दौरान ज़ब एक मकान मे पहुंची तो आस पास के लोग के हाथ पैर फूल गए। वहीं मकान मे शोर शराबा सुनकर मकान के अंदर पहुंची तो नज़ारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। जहाँ छात्रा के जन्मदिन को घर वाले बना रहे थे पुलिस को घर मे अचानक देखा तो घर के लोग भी डर गए। थानाध्याक्ष राजकुमार ने छात्रा के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए केक मंगाया और पूरी फोर्स ने छात्रा का केक कटवाकर छात्रा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।






