आजमगढ़ : गैर इरादतन हत्या के आरोपी पत्नी और बेटा आला कत्ल के साथ गिरफ्तार

थाना निजामाबाद
गैर इरादतन हत्या के आरोपी पत्नी और बेटा आला कत्ल के साथ गिरफ्तार
पूर्व की घटना–
दिनांक 27.05.2024 की सुबह सरायभाऊ स्थित गुड्डू ईट भठ्ठा पर काम करने वाले श्रीराम आर्मो पुत्र गंगाराम आर्मो का उसके लड़के राजराम आर्मो व पत्नी धनेश्वरी आर्मो निवासीगण इन्दरा आवास तिवरता थाना कोरबा जनपद कोरबा छत्तीसगढ़ के साथ परिवारिक बात को लेकर आपस मे मारपीट हो गया था। जिससे राजराम आर्मो पुत्र श्रीराम आर्मो व धनेश्वरी आर्मो पत्नी श्रीराम आर्मो द्वारा श्रीराम को लकड़ी व कच्चे ईंट से मारने से सिर में गंभीर चोट लग गयी थी। साथ में करने वाले वादी राजाराम निषाद पुत्र मनहरन निवासी जयरामनगर कुडु भठा थाना मस्तुरी जिला विलासपुर छत्तीसगढ़ व अन्य लोगो द्वारा श्रीराम आर्मो को जिला अस्पताल आजमगढ़ में ले जाकर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान श्रीराम आर्मो उम्र लगभग 40 वर्ष की मृत्यु हो गयी। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर दि0 27.05.2024 को मु0अ0स0 244/24 धारा 304 IPC पंजीकृत किया गया। विवेचना व अग्रिम कार्यवाही हेतु उ0नि0 प्रमोद सिंह को प्रदान किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 28.05.24 को उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित 1. धनेश्वरी आर्मो पत्नी श्री राम आर्मो निवासी इन्दरा आवास तिवरता थाना पाली जिला कोरबा छत्तीसगढ उम्र 40 वर्ष 2. राजराम आर्मो पुत्र श्री राम आर्मो निवासी इन्दरा आवास तिवरता थाना पाली जिला कोरबा भारत उम्र 19 वर्ष को फरिहा आजमगढ रोड के पास से समय करीब 9.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डन्डा( चइला) व कच्चे ईंट को घटना स्थल से बरामद किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान कर मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0स0 244/24 धारा 304 IPC थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. धनेश्वरी आर्मो पत्नी श्री राम आर्मो
2. राजराम आर्मो पुत्र श्री राम आर्मो निवासीगण इन्दरा आवास तिवरता थाना पाली जिला कोरबा छत्तीसगढ
बरामदगी- घटना में प्रयुक्त डन्डा( चइला) व कच्चे ईंट को घटना स्थल से बरामद किया गया था।
आपराधिक इतिहासः- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाले– 1. उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह 2. का0 अजय जयसवाल 3. का0 अजय कुमार सिंह 4. म0का0 सुमन गोड़ थाना निजामाबाद जनपद आजगमढ